पार्टी से जुड़ें

हमारी नीतियां

हम देश के नागरिकों के लिए जो बदलाव लाना चाहते हैं, वे सिर्फ वादे नहीं बल्कि हमारा संकल्प हैं।

1 मूलभूत सुविधाएं व शिक्षा

  • हवा, पानी और शौचालय जैसी सुविधाएं सभी के लिए नि:शुल्क होंगी।
  • सभी को नि:शुल्क व एक समान उच्चस्तरीय शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी।
  • प्राइवेट स्कूलों व कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षकों को स्थाई किया जाएगा, ताकि ट्यूशन की जरूरत ही ना पड़े।

2 रोजगार व नौकरी

  • सरकारी नौकरी के अवसर तीन गुना बढ़ाए जाएंगे।
  • परीक्षा शुल्क के नाम पर हो रही लूट को बंद किया जाएगा।
  • सभी विभागों में काम कर रहे संविदाकर्मियों को स्थाई किया जाएगा।
  • रोजगार गारंटी कानून लागू होगा। सप्ताह में काम के घंटे 40 तय किए जाएंगे।

3 स्वास्थ्य सेवा

  • सभी नागरिकों को नि:शुल्क व एक समान उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी।
  • हर 10 किलोमीटर पर नि:शुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था होगी।
  • शारीरिक अपंगता पर कृत्रिम अंग नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
  • कुपोषण मुक्त भारत सुनिश्चित किया जाएगा।

4 किसान व ग्रामीण विकास

  • किसानों को वैज्ञानिक खेती की नि:शुल्क ट्रेनिंग देकर हरित क्रांति को प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • सभी फसलों की 100% खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सुनिश्चित की जाएगी।
  • प्रत्येक गाँव में बिजली, पानी, शौचालय व संपर्क की व्यवस्था शहर जैसी होगी।
  • गाँवों में आबादी की जमीन के विवादों का पूर्ण समाधान किया जाएगा।

5 प्रशासन व टैक्स

  • नेताओं की अनेक पेंशन बंद होंगी, जबकि नागरिकों को जीविका हेतु पेंशन दी जाएगी।
  • बैंकों में दलालों की और थानों में रसूखवालों की सिफारिशी व्यवस्था समाप्त की जाएगी।
  • टोल टैक्स, तथा टैक्स पर टैक्स जैसी दोहरी मार को बंद किया जाएगा।
  • जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होगा (दो प्रेगनेंसी की अनुमति)।

क्या आप इन नीतियों का समर्थन करते हैं?

पार्टी से जुड़ें और बदलाव लाएं